भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद के लिए 21 ने दिया आवेदन
वर्तमान-निर्वतमान जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के 19 अन्य अध्यक्ष बनने के इच्छुक
शिवराजपुर की गीता गुप्ता एकमात्र महिला भी जिलाध्यक्ष पद के लिए भरा पर्चा
राहुल त्रिपाठी
बिल्हौर। भाजपा कानपुर ग्रामीण जिला जो बिल्हौर, बिठूर और घाटमपुर विधानसभाओं, 16 मंडलों तक विस्तारित हैं के अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को कानपुर स्थित पार्टी क्षेत्र के एक महिला सहित कुल 21 लोगों ने अपना नामांकन कराया। इन 21 आवेदकों में एक वर्तमान व एक निवर्तमान जिलाध्यक्ष भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह से ही बिल्हौर विधानसभा के कई दावेदार दल-बल और गाड़ियों के काफिलों संग जिलाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के लिए कानपुर को कूच कर गए। सुबह से ही दावेदारों के समर्थक कुर्ता-पैजामा और नारेबाजी करते हुए निकले। भाजपा के अंशुल कुमार ने बताय कि भाजपा कानपुर ग्रामीण के वर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश कुशवाहा व निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला सहित पूर्व उपाध्यक्ष जय प्रकाश कटियार, जिला पंचायत सदस्य अश्वनी गोपाल दीक्षित, सतेंद्र दुबे, पवन प्रताप सिंह, वेदव्रत सचान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह चौहान, पिछड़ा मोर्चा धर्मेंद्र पाल, संतोष बाजपेई, किसान मोर्चा संदीप बाजपेई, उपाध्यक्ष गीता गुप्ता, पूर्व विधायक घाटमपुर उपेंद्र नारायण पासवान, सर्वेश यादव, अजीत कुमार, सुभानपुर निवासी ऋषि नारायण गुप्ता, रूपनारायण तिवारी, दलजीत सिंह, क्षेत्रीय मंत्री रामकुमार द्विवेदी, अरुण पाल ने अपना जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी आवेदनों पर पहले मिश्रिख, अकबरपुर लोकसभा सांसद, बिल्हौर, बिठूर, घाटमपुर विधायकों से भी आवेदकों की हाल-हकीकत समझी जाएगी। जिसके बाद 21 आवेदकों में से कुल 5 नाम ही प्रदेश कार्यालय भेजे जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा आलाकमान ने जिला निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश निषाद, सह निर्वाचन अधिाकरी राजेंद्र कटियार, राम कुमार द्विवेदी को बनाया गया है।
-----------------
पार्टी को जनाधार वाले जिलाध्यक्ष की दरकार
बिल्हौर। बीते वर्ष हुए लोकसभा चुनावों में पार्टी के वोटों की संख्या कम होने मकनपुर सहित चौबेपुर के कई बूथों में 10 से भी कम वोट मिलने पर संगठन और पदाधिकारियों पर कई प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप भी लगे। अब जब 2027 की तैयारी में भाजपा जुटी है ऐसे में भाजपा को जमीन जिलाध्यक्ष की दरकार है। सूत्र बताते हैं कई जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल लोग मुख्य विपक्षी दल सपा को छोड़कर पार्टी का दामन थामे हैं, जबकि कई लोगों पर कई प्रकार के गंभीर आरोप हैं, अब देखना होगा कि भाजपा आलाकमान किस आवेदक पर अपना भरोसा जताता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें