शुक्रवार, 6 मार्च 2026
पति मौत के बाद रिचा और खुशी ने बिकरू गांव से बनाईं दूरियां
- बिकरू कांड के बाद अब विकास दुबे और अमर दुबे की पत्नी आमने सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्हौर। चौबेपुर थाना क्षेत्र का बिकरू गांव 2 जुलाई 2020 की रात चर्चा में बना हुआ है। अब बिकरू कांड का मुख्य आरोपी कुख्यात विकास दुबे का पारिवारिक भतीजा अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे सपा से बढ़ती नजदीकिया के कारण सुर्खियों हैं, जिसके बाद विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने खुशी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं बिकरू कांड के बाद कभी भी दोनों को बिकरू गांव में नहीं देखा गया है, लेकिन उक्त दोनों किसी न किसी माध्यम से बिकरू के अपने करीबियों से लगातार जुड़ी हैं।
बीते दिनों खुशी दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा मां गायत्री तिवारी के इलाज का संर्पूण खर्च उठाने को लेकर शुक्रिया अदा किया था। जिसके बाद से खुशी दुबे और उनकी मां की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसमें कई सपा नेता उनके इर्द गिर्द नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद राजनैतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हैं। वहीं बिकरू कांड के बाद से खुशी दुबे कई माह तक अपनी मां के संग चौबेपुर थाने में हाजिरी देने जरूर आईं, लेकिन कभी बिकरू नहीं गईं। खुशी दुबे द्वारा बिकरू कांड के बाद पिता और मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों की आर्थिक स्थित खराब होने की बात भी सोशल मीडिया के माध्यम से जगजाहिर की गई। मालूम रहे बिल्हौर के तत्कालीन सीओ देवेंद्र मिश्रा सहित 8 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें शादी के तीन दिन बाद बिकरू कांड हो गया था और 7 जुलाई 2020 को उसके पति अमर दुबे का मौदहा में एटीएफ और पुलिस की टीम ने काउंटर कर दिया था। सूत्र बताते हैं खुशी और रिचा दोनों लखनऊ में हैं।
------------------
इंसेट-1
चुनावी सरगर्मी में ध्यान खीचनें को बढ़ाई सक्रियता
बिल्हौर। विधानसभा, पंचायत चुनावों की सरगर्मी अब धीरे-धीरे तेजी पकड़ रही है। वहीं वर्ष 2020 जुलाई में बिकरू कांड के बाद सपा, बसपा, कांग्रेस कई प्रकार की हड़कंडे अपना चुकी है। विधानसभा 2022 में खुशी की मां गायत्री को चुनाव मैदान में उतारने के लिए उक्त दलों ने एकराय होकर पर्चा भराया था, लेकिन गायत्री का वोटर लिस्ट में नाम न होने पर बहन नेहा का नामांकन कराया था। अब जब चुनाव सिर पर है ऐसे में कुख्यात विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे सक्रियता और खुशी दुबे की सपा से बढ़ती नजदीकियों को लेकर बिल्हौर क्षेत्र कई प्रकार की अटकलें हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिकरू कांड से जुड़े कई लोग अभी कोई सीधे तौर पर सामने नहीं आए है, लेकिन सब अंदर ही अंदर जिला पंचायत की सीटों सहित अपनी-अपनी सेटिंग राजनैतिक दलों में बनाने में सक्रिय हैं। रिचा दुबे घेमऊ जिला पंचायत की सदस्य भी रही हैं और सपा से उनका गहरा नाता रहा है, लेकिन सपा मुखिया और लखनऊ की सपा महिला नेता पूजा शुक्ला द्वारा तवज्जों न मिलने से रिचा अंदर ही अंदर खासी परेशान हैं।
भाजपा कानपुर ग्रामीण कार्यकारणी काे लेकर एड़ी चोटी का दावेदार लगाए जोर
- प्रदेश पदाधिाकारियों ने चयन कर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी, बैठकों के दौर जारी
- बिल्हौर, बिठूर और घाटमपुर से चुनी जानी है नई कार्यकारणी
राहुल त्रिपाठी
बिल्हौर। तीन विधानसभाओं में फैली भाजपा कानपुर ग्रामीण की नई कार्यकारणी को लेकर जहां प्रदेशस्तरीय नेताओं द्वारा पर्यवेक्षक व समन्वय समिति के नामों की घोषणा कर दी हैं, वहीं अब बिल्हौर, घाटमपुर और बिठूर में पदाधिकारियों के चयन को लेकर ऊपर से नीचे तक की जोर आजमाइश और रस्साकसी में आरंभ हो गई है। अपने-अपने पदाधिकारियों का संगठन में फिट करने के लिए होली पर्व के मद्देनजर जमकर आदर-सम्मान और मिष्ठान दौर जारी हैं। सूत्र बताते हैं आने वाले 15 दिनों में ही नई कार्यकारणी के घोषणा हो जाएगी।
आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अभी से पुरजोर तैयारियां जारी कर दी हैं। इसबार भाजपा कानपुर ग्रामीण में 90 पदाधिकारियों का चयन कार्यकारणी के लिए किया जाना है, इसमें 21 पदाधिकारी ओर 69 सदस्यों का मनोनयन होना है। 3 विधानसभाओं में फैले क्षेत्र में अध्यक्ष का निर्वाचन पूर्व विधायक उपेंद्र पासवान के रूप में पहले हाे चुका है, जबकि 8 उपाध्यक्ष, 8 मंत्री, 3 महामंत्री और एक कोषाध्यक्ष की खोजबीन और चयन की माथा पच्ची के लिए बैठकों का दौर जारी है। इसबार संगठन में कुल 30 महिलाओं और 6 दलित समाज से जुड़े लोगों को भी संगठन में जगह दी जानी है। उधर पदाधिकारियों के चयन के लिए निर्वतमान अध्यक्ष सहित स्थानीय सांसद, विधायक, एमएलसी, महापौर, जिला प्रभारी सहित क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी को कोर कमेटी में रखा गया है। प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों ने कानपुर ग्रामीण की कार्यकारणी गठन को लेकर पर्यवेक्षक पूनम बजाज को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पूर्व विधायक व भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र नाथ पासवान ने बताया कि 5 मार्च को कार्यकारणी के सभी नामों का चयन कर प्रदेश नेतृत्व को पर्यवेक्षक के माध्यम से भेज दिया गया है, घोषणा आज भी हो सकती है, कब होगी यह नहीं मालूम।
![]() |
| भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान |
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
दूसरे वर्ष भी आलू किसान फसल के दाम न मिलने से परेशान
फोटो 5 परिचय- सड़क किनारे सड़ा पड़ा आलू - आलू किसानों को मिल पा रहे करीब 100 रुपये प्रति कुंतलके दाम - आलू किसानों को फसल की लागत और मेहनत...
-
- प्रदेश पदाधिाकारियों ने चयन कर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी, बैठकों के दौर जारी - बिल्हौर, बिठूर और घाटमपुर से चुनी जानी है नई कार्यकारणी र...
-
वर्तमान-निर्वतमान जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के 19 अन्य अध्यक्ष बनने के इच्छुक शिवराजपुर की गीता गुप्ता एकमात्र महिला भी जिलाध्यक्ष पद के लिए भर...
-
- बिकरू कांड के बाद अब विकास दुबे और अमर दुबे की पत्नी आमने सामने संवाद न्यूज एजेंसी बिल्हौर। चौबेपुर थाना क्षेत्र का बिकरू गांव 2 जुलाई 2...
