बिल्हौर विधानसभा से बीजेपी के अशोक रावत को मिले १,३०१८१ मत
राहुल त्रिपाठी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंधी में बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के वोटरों ने जमकर भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार रावत को वोट दिए। जबकि गठन प्रत्याशी नीलू सत्यार्थी को भी स्थानीय वोटरों ने खूब पसंद किया। बिल्हौर विधानसभा में पांच साल तक मंत्री रहीं अरुणा कोरी को बिल्हौर के वोटरों ने मात्र ६७७ वोट ही दिए। उधर क ांग्रेसी की मंजरी रही का भी क्षेत्र में कोई विशेष जनादेश नहीं दिखा। गुरुवार को ३२ मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र की हुई मतगणना में कुल २,३३०५३ मतों की गिनती गल्लामंडी कानपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बीच हुई।
बिल्हौर में गठबंधन की नीलू सत्यार्थी को ८८,२४७ मत मिले
कांगे्रस की मंजरी को ८,५७५ तो प्रसपा अरुणा कोरी को मात्र ६७७ वोट मिले
बिल्हौर क्षेत्र की मतगणना में सर्वाधिक मत बीजेपी के अशोक कुमार रावत को १,३०,१८१ मिले। जबकि ८८,२४७ मत पाकर बसपा-सपा गठबंधन की प्रत्याशी नीलू सत्यार्थी दूसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह कांग्रेस की मंजरी राही को बिल्हौर के ८,५७५ मतदाताओं ने ही पसंद किया जबकि पांच साल तक बिल्हौर से गहरा नाता रखने वाली बिल्हौर की पूर्व विधायक और प्रदेश में महिला कल्याण मंत्री रहीं अरुणा कोरी मात्र ६७७ मत ही मिल सके। बिल्हौर के १० लोगों ने नोटा का भी बटन दबाया। प्रत्याशियों को १,६०५ पोस्टल मत भी प्राप्त हुए।
---------------------------------------------------
मिश्रिख लोकसभा के १३ प्रत्याशियों को मिले मत
मिश्रिख लोकसभा से कुल १३ प्रत्याशी मैदान में थे। गुरुवार देरशाम
तक आए नतीजों में मिश्रिख लोकसभा से बीजेपी के प्रत्याशी अशोक कुमार रावत
ने ५,३४,४२९ मत पाकर विजय प्राप्त की। जबकि बसपा-सपा गठबंधन की प्रत्याशी
नीलू सत्यार्थी ने ४,३३,७५७ वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। कांग्रेस की
मंजरी राही को २६,५०५, प्रसपा की अरुणा कोरी को २,४४२, राष्ट्रवादी
श्रमजीवी दल के नागेंद्र कुमार को १,५४८, हिंदुस्तान निर्माण दल के
प्रत्याशी बृजेंद्र कन्नौजिया को १,५५७, भारतीय कृषक दल के राहुल कुमार को
९११ मत मिले। इसी तरह निर्दल प्रत्याशियों में सर्वाधिक मत श्रीपाल पाल
वर्मा को ७,९३४,रामपाल को २,२२१ और आकाश नीरज को १,९३९ मत मिले। जबकि
मिश्रिख लोकसभा के १०,१६४ वोटरों ने नोटा का बटन दबाया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें