शनिवार, 17 जुलाई 2021

दक्षिणा के दम से क्रास वोटिंग दिलाएगी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी

 दक्षिणा के दम से क्रास वोटिंग दिलाएगी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी

राहुल त्रिपाठी

  होने वाले मतदान में 11 सपा, 9 भाजपा, 5 बसपा, 1 निषाद पार्टी व 5 निर्दल देंगे वोट

 पेम से सपा के राजू दिवाकर और गिरसी से भाजपा की स्वप्निल वरुण अध्यक्ष पद की उम्मीदवार

बिल्हौर। कानपुर नगर जनपद का जिला पंचायत अध्यक्ष बनने की दौड़ में अब सपा और भाजपा ने अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतार दिए हैं, जबकि बसपा ने चुनाव से किनारा कर लिया है। ऐसे में दाम-दम का रुतबा उम्मीदवारों को कुर्सी दिलाने में महती भूमिका निभाएगा। जिला पंचातय के चुनाव में जहां सबसे बड़े दल के रूप में सपा ने 11 सीटे पाईं थी, वहीं भाजपा ने 9, बसपा ने 5, निषाद पार्टी ने एक और 5 निर्दल प्रत्याश‌ियों ने जीत हासिल की थी। नतीजे आनेके ठीक दो माह बाद 3 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए शिष्टाचार, सम्मान और सेटिंग के कई दौर के बाद सपा और भाजपा के उम्मीदवार कुर्सी पाने का दम भर रहे हैं।

कानपुर नगर जनपद की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर चाहे जो भी उम्मीदवार आसीन हो उसे परंपरागत ढंग से सदस्यों को दी जाने वाली दक्षिणा और गैर दलों के सदस्यों को तोड़कर क्रास वोटिंग जैसे तिलिस्मों को तोड़कर जीत हासिल करनी होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घाटमपुर से कई गाड़ियों के क‌ाफिले शाम ढलते ही बिल्हौर के दो दलों और एक निर्दल प्रत्याशियों का अपने पक्ष में करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हैं। कानपुर नगर, मिश्रिख, अकबरपुर के कई सांसद, विधायक, मंत्री तक ‌गैर दलों के जिला पंचायत सदस्यों से संपर्क जोड़कर कई प्रकार का प्रलोभन देते नहीं थक रहे। सांसद-विधायक जहां जिला पंचायत सदस्यों को देश-विदेश की ट्रिप कराने तो उम्मीदवार को 5 से लेकर 15 लाख रुपये और एक लक्जरी कार देने की पेशकश कर रहे हैं। ऐसे में कई जिला पंचायत सदस्यों का टूटना लगभग तय माना जा रहा है। निर्दल‌ जिला पंचायत सदस्यों के रेट सर्वाधिक बताए गए हैं। जिले की कुल 32 जिला पंचायत सीटों में 17 का समर्थन मिलने पर ही जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी नसीब हो सकेगी। इस आधार पर सपा को जीत के लिए 6 वोटों की जबकि भाजपा को जीतने के लिए 8, बसपा को जीतने के लिए 12 जिला पंचायत सदस्यों के वोटों की जरूरत होगी, लेकिन बसपा ने उक्त चुनाव से पहले ही किनारा कर लिया है। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पाने के लिए सपा और भाजपा में सीधे टक्कर है।

-------------------------------------------------------------------------------------------------

बसपा नहीं उतारेगी अपना प्रत्याशी

बिल्हौर। कानपुर नगर जनपद में बहुजन समाज पार्टी के समर्थन से कुल 5 जिला पंचायत सदस्य जीते हैं। जिलाध्यक्ष रामशंकर कुरील ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए उनके दल को वह संख्या नहीं मिली हैं जिसको आधार मानकर प्रत्याशी मैदान में उतारा जाए और न ही बहन जी की ओर से कोई आदेश निर्देश मिले हैं ऐसे में सभी पार्टी से जीते प्रत्याशी स्वतंत्र होकर अपना मतदान करेंगे और बहुजन के हिताय में विकास कार्यों को वरीयता देंगे। बसपा बिल्हौर विधानसभा प्रभारी मनोज दिवाकर ने बताया कि पार्टी पूरी सक्रियता से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव पर नजर बनाए हैं, वह अपने वोटरों को निराश नहीं होने देगी। सूत्रों की माने भाजपा की जीत का आधार बसपा के 5 और निर्दल 6 जिला पंचायत सदस्य ही बनेंगे।

------------------------------------------

कुर्सी मिले तो 20 करोड़ रुपये के विकास कार्य पकड़े रफतार

बिल्हौर। कानपुर नगर में वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिला पंचायत सदन ने करीब 20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का बजट पास किया हुआ है, लेकिन कई के टेंडर हो जाने के बाद भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आदर्श आचार स‌ंहिता लग जाने के कारण बीते करीब छह माह से विकास कार्य रुके पड़े हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष की जीत होते ही करोड़ रुपये के कार्य होने लगेंगे। अंदर की बात यह है कि करोड़ रुपये के काम का टेंडर लेने के लिए राजनैतिक दलों के लोग अपने-अपने उम्मीदवारों को आर्थिक मदद भी कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के बाद पहली बैठक में ही वित्तीय वर्ष 2021-22 के प्रस्ताव में जिला पंचायत सदस्यों से आमंत्रित किए जाएंगे, इसलिए जिस दल का भी अध्यक्ष बनेगा उसके समर्थकों को ही टेंडर में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभ भी दिए जाने की संभावना है।

----------------------------------------------------------


 


आरक्षण के ब्रेकर ने बिल्हौर से झिटक गया जिला पंचायत का ताज

 

आरक्षण नीति ने‌ बिल्हौर से छीन लिया जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज

 बीते दस वर्षों से बिल्हौर के राधन से जीते जिला पंचायत सदस्य चुना गया अध्यक्ष

 बिल्हौर के बेर्राखानपुर और बकोठी से अब तक हो चुके 4 जिला पंचायत अध्यक्ष

राहुल त्रिपाठी

बिल्हौर। जिला मुख्यालय से दूरी और आरक्षण नीति बिल्हौर की करीब 6 लाख आबादी के लिए कई प्रकार की बाधा बनता जा रहा है। परिसीमन के बाद बिल्हौर लोकसभा का ‌‌अस्तिव समाप्त चुका है, निर्वाचन क्षेत्र मिश्रिख सुरक्षित सीट से जोड़े जाने से इलाके के करीब 4 लाख लोग सिर्फ वोटर बनकर ही रह गए है। बिल्हौर विधानसभा सीट भी आरक्षित होने के चलते बीते कई एसेंबली चुनावों में बाहरी प्रत्याशी ही क्षेत्रीय जनता को चुनने की मजबूरी रहती है। यहीं कारण है कि चार ब्लाकों ककवन, शिवराजपुर, चौबेपुर और बिल्हौर में बटा इलाके में स्थानीय राजनीति पूरी तरह समाप्त सी हो गई।
बीते कुछ वर्षों स्थानीय राजनीति में सक्रिय लोग जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर दमखम से लड़ते रहे और जीते भी। अभी तक बिल्हौर ने कानपुर नगर को चार जिला पंचायत अध्यक्ष दिए हैं सबसे पहले बिल्हौर बेर्राखानपुर गांव निवासी सूरज प्रसाद कटियार, फिर इनकी पुत्री सीमा सचान जिला पंचायत रहीं। इसके बाद इसी गांव के समीप बकोठी के निवासी राधन सीट से विजयी हुए जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र कटियार फिर पुष्पा कटियार जिला पंचायत अध्यक्ष बनी है, लेकिन इसबार बिल्हौर के पेम जिला पंचायत से प्रत्याशी तो मैदान में उतारा, ल‌ेकिन वह जीत नहीं सका। बिल्हौर तहसील क्षेत्र में कुल 11 जिला पंचायत सीटें हैं इनमें बारंडा, नानामऊ, राधन, कसिगवां, ककवन, घिमऊ, बिलहन, मुश्ता, पेम, चौबेपुर, मालौं इन सीटों से जीते सदस्यों का रुख जिस ओर होता है जिला पंचायत अध्यक्ष भी वहीं बना है। इसबार भी कारण चाहे जो भी रहे हो, लेकिन बिल्हौर से जीते जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान में अपना मास्टर स्ट्रोक लगाकर घाटमपुर तहसील अंर्तगत गिरसी से जीती स्वप्निल वरुण को जिला पंचायत अध्यक्ष चुना है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार गुड्डनी ने नतीजों को बिल्हौर की वास्तविक हार बताया। उन्होंने कहा कि आरक्षण के कारण बिल्हौर में विधायक, सांसद बनना नामुमकिन है, जिला पंचायत अध्यक्ष पद ही बिल्हौर की नाक बचाए था वह भी अब घाटमपुर को चली गई हैं ऐसे में अब बिल्हौर की विकास रफतार और कम होगी। 

X Zila Panchayat Aadhyachh Devendra Katiyar

X Zila Panchayat Aadhyachh Puspa Katiyar

 

ब्लाक प्रमुख पद पर बिल्हौर, चौबेपुर, शिवराजपुर और ककवन में सपा का परचम

 

सपा ने ब्लाक प्रमुख के उम्मीदवारों के चेहरे से पर्दा उठाए, भाजपा के बाकी

सपा ने ककवन, बिल्हौर और चौबेपुर से ब्लाक प्रमुख उम्मीदवारों की कर दी है घोषणा

भाजपा के 24 से 48 घंटे में ब्लाक प्रमुख पद के उम्मीदवारों के घोषणा करने की उम्मीद

राहुल त्रिपाठी

बिल्हौर। ब्लाक प्रमुख पद के मतदान तिथि की घोषणा होते ही तहसील क्षेत्र के चार विकास खंडों के सभी प्रत्याशियों में हलचल बढ़ा दी है। प्रत्याशी अंदर खाने से क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए उन्हें घर से इधर-उधर करने में एड़ी-चोटी का जोर लगाए हैं। शिवराजपुर के कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों को देररात तक कन्नौज की ओर लक्जरी गाड़ियों से जाता देखा गया, जबकि चौबेपुर में यहीं स्थित रही। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मोबाइल को भी उम्मीदवारों ने अपने कब्जे में लेकर अपने ही मोबइल से परिजनों से बातचीत करा रहे हैं, ऐसे में सपा और भाजपा में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद बनी हुई है और बसपा को अभी तक कोई भी प्रत्याशी कूदकर मैदान में नहीं आया है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ब्लाक प्रमुख पद के मतदान की तारीख 10 जुुलाई नियत कर दी गई है। जिसके बाद तहसील क्षेत्र के चौबेपुर, शिवराजपुर, ककवन और बिल्हौर के कुल 244 क्षेत्र पंचायतों में खलबली मचा दी है। सर्वाधिक कांटे की टक्कर 61 क्षेत्र पंचायत सदस्यों वाले ब्लाक शिवराजपुर में हैं, अभी सपा और भाजपा दोनों ने इस ब्लाक से अपने उम्मीदवार को घोषित नहीं किया है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां वैसे तो अभी तक भाजपा से तीन प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन एक प्रत्याशी के बाबा अंदर खाने से एक गैर दल में टिकट की जुगाड़ में लगे हैं। वहीं ककवन में सपा ने क्षेत्र पंचायत सदस्य किरन लता यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया हैं जबकि भाजपा के ककवन तृतीय से विजयी एक बीडीसी के टिकट देने की चर्चाएं तेज हैं। इसी तरह बिल्हौर में असली-नकली भाजपाइयों में आपसी द्वंद ब्लाक प्रमुख कुर्सी के लिए जारी है। बिल्हौर में सर्वाधिक उत्तरीपुरा निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोज कुमारी और बीबीपुर की मनोरम कठेरिया का पलड़ा भारी बताया गया है। जबकि सपा ने औरंगपुर सांभी ‌द्वितीय से विजयी महिला बीडीसी नीरू को अपना उम्मीदवार बनाया है। उधर चौबेपुर में एकबार फिर से बिठूर के एक ‌पूर्व विधायक अपने भतीजे को ब्लाक प्रमुख की कुर्सी दिलाने के लिए सपा से टिकट दिलाकर चुनाव मैदान में हैं। सपा ने इसबार भी अनुभव शुक्ला को अपना ब्लाक प्रमुख उम्मीदवार बनाया है। लेकिन भाजपा द्वारा अभी अपने प्रत्याशी के चेहरे से पर्दा नहीं उठाया है। चौबेपुर में एक पुराने भाजपाई और एक गैर दल से होकर नया चोला पहनकर आए धनाड्य उद्यमी के मध्य टिकट को लेकर चर्चाएं हैं।

--------------------------------------------------

Block Pramukh Bilhaur Anil Katiyar

Block Pramukh Shivrajpur Rajesh Kori

Block Pramukh Chaubepur Anubhav Shukla

Block Pramukh Kakwan Nirmla DiwakarW/oKamlesh Diwakar

 

वर्ष 2017 से 2021 तक के ब्लाक बीडीसी पद वर्तमान आरक्षण स्थित राजनैतिक स्थित व निवर्तमान ब्लाक प्रमुख

बिल्हौर 86 एससी महिला सपा के अनिल कटियार

चौबेपुर 70 अनारक्षित सपा के अनुभव शुक्ला

शिवराजपुर 61 अनारक्षित सपा के राजेश कोरी

ककवन 32 ओबीसी ‌महिला बसपा की निर्मला दिवाकर

------------------------------------------------------

 शिवराजपुर-चौबेपुर के बीडीसी सदस्यों की बल्ले-बल्ले

बिल्हौर। तहसील क्षेत्र के शिवराजपुर और चौबेपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सर्वाधिक पूछ इस समय है, ब्लाक प्रमुख पद की सीट अना‌र‌क्षित होने के कारण जितने भी उम्मीदवार हैं वह बीडीसी सदस्यों को मुंह-मांगी सौगात लक्जरी गाड़ियों से उनके घर पहुंचकर दे रहे हैं। टीवी-कूलर-मोबाइल या फिर दक्षिणा सब बीडीसी सदस्यों को मिल रहा है। सूत्रों की माने तो बीडीसी सदस्यों को राजनैतिक हैसियत के मुताबिक यहां एक लाख से 4 लाख रुपये तक का नजराना दिया जा रहा है। वहीं ककवन में 20 से 40 हजार और बिल्हौर में भी कमोवेश यहीं स्थित है।

-----------------------------------------------------

क्रास वोटिंग करने वाले सदस्यों से सपा समर्थक नाराज

बिल्हौर। शनिवार को आए जिला पंचायत अध्यक्ष के नतीजों के बाद सपा समर्थकों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। बिल्हौर, शिवराजपुर, ककवन और चौबेपुर के कई समर्थक पदाधिकारी लगातार पार्टी समर्थन से जिला पंचायत सदस्य बने प्रत्याशियों के भाजपा उम्मीदवार स्वप्निल वरुण के पक्ष में मतदान से बेहद खफा दिखे। सोशल मीडिया पर कई सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों की फोटो-नाम के साथ उन्हें पार्टी जनों ने जमकर खरी-खोटी भी सुनाई। क्षेत्रीय सपा समर्थकों ने पार्टी समर्थन से जीते ऐसे जिला पंचायत सदस्यों को तत्काल पार्टी से निकालने की अपील भी की है। उधर तहसील क्षेत्र के 11 जिला पंचायतों में से 6 सपा समर्थ‌ित जिला पंचायत सदस्य लोगों के गुस्से को भांपते हुए देररात तक अपने घर नहीं पहुंचे थे।

दूसरे वर्ष भी आलू किसान फसल के दाम न मिलने से परेशान

  फोटो 5 परिचय- सड़क किनारे सड़ा पड़ा आलू - आलू किसानों को मिल पा रहे करीब 100 रुपये प्रति कुंतलके दाम - आलू किसानों को फसल की लागत और मेहनत...