भाजपा कानपुर ग्रामीण कार्यकारणी काे लेकर एड़ी चोटी का दावेदार लगाए जोर

- प्रदेश पदा​धिाकारियों ने चयन कर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी, बैठकों के दौर जारी 
- बिल्हौर, बिठूर और घाटमपुर से चुनी जानी है नई कार्यकारणी 
राहुल त्रिपाठी 
बिल्हौर। तीन विधानसभाओं में फैली भाजपा कानपुर ग्रामीण की नई कार्यकारणी को लेकर जहां प्रदेशस्तरीय नेताओं द्वारा पर्यवेक्षक व समन्वय समिति के नामों की घोषणा कर दी हैं, वहीं अब बिल्हौर, घाटमपुर और बिठूर में पदा​धिकारियों के चयन को लेकर ऊपर से नीचे तक की जोर आजमाइश और रस्साकसी में आरंभ हो गई है। अपने-अपने पदा​धिकारियों का संगठन में फिट करने के ​लिए होली पर्व के मद्देनजर जमकर आदर-सम्मान और मिष्ठान दौर जारी हैं। सूत्र बताते हैं आने वाले 15 दिनों में ही नई कार्यकारणी के घोषणा हो जाएगी। आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अभी से पुरजोर तैयारियां जारी कर दी हैं। इसबार भाजपा कानपुर ग्रामीण में 90 पदा​धिकारियों का चयन कार्यकारणी के लिए किया जाना है, इसमें 21 पदा​धिकारी ओर 69 सदस्यों का मनोनयन होना है। 3 विधानसभाओं में फैले क्षेत्र में अध्यक्ष का निर्वाचन पूर्व विधायक उपेंद्र पासवान के रूप में पहले हाे चुका है, जबकि 8 उपाध्यक्ष, 8 मंत्री, 3 महामंत्री और एक कोषाध्यक्ष की खोजबीन और चयन की माथा पच्ची के लिए बैठकों का दौर जारी है। इसबार संगठन में कुल 30 महिलाओं और 6 दलित समाज से जुड़े लोगों को भी संगठन में जगह दी जानी है। उधर पदा​धिकारियों के चयन के लिए निर्वतमान अध्यक्ष सहित स्थानीय सांसद, विधायक, एमएलसी, महापौर, जिला प्रभारी सहित क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश पदा​धिकारी को कोर कमेटी में रखा गया है। प्रदेश संगठन के पदा​धिकारियों ने कानपुर ग्रामीण की कार्यकारणी गठन को लेकर पर्यवेक्षक पूनम बजाज को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पूर्व विधायक व भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र नाथ पासवान ने बताया कि 5 मार्च को कार्यकारणी के सभी नामों का चयन कर प्रदेश नेतृत्व को पर्यवेक्षक के माध्यम से भेज दिया गया है, घोषणा आज भी हो सकती है, कब होगी यह नहीं मालूम।
भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र पावा

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद के लिए 21 ने दिया आवेदन

पति मौत के बाद रिचा और खुशी ने बिकरू गांव से बनाईं दूरियां