पति मौत के बाद रिचा और खुशी ने बिकरू गांव से बनाईं दूरियां

- ​बिकरू कांड के बाद अब विकास दुबे और अमर दुबे की पत्नी आमने सामने संवाद न्यूज एजेंसी बिल्हौर। चौबेपुर थाना क्षेत्र का बिकरू गांव 2 जुलाई 2020 की रात चर्चा में बना हुआ है। अब बिकरू कांड का मुख्य आरोपी कुख्यात विकास दुबे का पारिवारिक भतीजा अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे सपा से बढ़ती नजदीकिया के कारण सु​र्खियों हैं, जिसके बाद विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने खुशी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं बिकरू कांड के बाद कभी भी दोनों को बिकरू गांव में नहीं देखा गया है, लेकिन उक्त दोनों किसी न किसी माध्यम से बिकरू के अपने करीबियों से लगातार जुड़ी हैं। बीते दिनों खुशी दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने सपा मु​खिया अ​खिलेश यादव द्वारा मां गायत्री तिवारी के इलाज का संर्पूण खर्च उठाने को लेकर शुक्रिया अदा किया था। जिसके बाद से खुशी दुबे और उनकी मां की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसमें कई सपा नेता उनके इर्द गिर्द नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद राजनैतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हैं। वहीं बिकरू कांड के बाद से खुशी दुबे कई माह तक अपनी मां के संग चौबेपुर थाने में हाजिरी देने जरूर आईं, लेकिन कभी बिकरू नहीं गईं। खुशी दुबे द्वारा बिकरू कांड के बाद पिता और मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों की आ​र्थिक ​स्थित खराब होने की बात भी सोशल मीडिया के माध्यम से जगजाहिर की गई। मालूम रहे बिल्हौर के तत्कालीन सीओ देवेंद्र मिश्रा सहित 8 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें शादी के तीन दिन बाद बिकरू कांड हो गया था और 7 जुलाई 2020 को उसके पति अमर दुबे का मौदहा में एटीएफ और पुलिस की टीम ने काउंटर कर दिया था। सूत्र बताते हैं खुशी और रिचा दोनों लखनऊ में हैं। ------------------ इंसेट-1 चुनावी सरगर्मी में ध्यान खीचनें को बढ़ाई सक्रियता बिल्हौर। विधानसभा, पंचायत चुनावों की सरगर्मी अब धीरे-धीरे तेजी पकड़ रही है। वहीं वर्ष 2020 जुलाई में बिकरू कांड के बाद सपा, बसपा, कांग्रेस कई प्रकार की हड़कंडे अपना चुकी है। विधानसभा 2022 में खुशी की मां गायत्री को चुनाव मैदान में उतारने के लिए उक्त दलों ने एकराय होकर पर्चा भराया था, लेकिन गायत्री का वोटर लिस्ट में नाम न होने पर बहन नेहा का नामांकन कराया था। अब जब चुनाव सिर पर है ऐसे में कुख्यात विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे सक्रियता और खुशी दुबे की सपा से बढ़ती नजदीकियों को लेकर बिल्हौर क्षेत्र कई प्रकार की अटकलें हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिकरू कांड से जुड़े कई लोग अभी कोई सीधे तौर पर सामने नहीं आए है, लेकिन सब अंदर ही अंदर जिला पंचायत की सीटों सहित अपनी-अपनी सेटिंग राजनैतिक दलों में बनाने में सक्रिय हैं। रिचा दुबे घेमऊ जिला पंचायत की सदस्य भी रही हैं और सपा से उनका गहरा नाता रहा है, लेकिन सपा मु​खिया और लखनऊ की सपा महिला नेता पूजा शुक्ला द्वारा तवज्जों न मिलने से रिचा अंदर ही अंदर खासी परेशान हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाजपा कानपुर ग्रामीण कार्यकारणी काे लेकर एड़ी चोटी का दावेदार लगाए जोर

भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद के लिए 21 ने दिया आवेदन