ब्लाक प्रमुख पद पर बिल्हौर, चौबेपुर, शिवराजपुर और ककवन में सपा का परचम

 

सपा ने ब्लाक प्रमुख के उम्मीदवारों के चेहरे से पर्दा उठाए, भाजपा के बाकी

सपा ने ककवन, बिल्हौर और चौबेपुर से ब्लाक प्रमुख उम्मीदवारों की कर दी है घोषणा

भाजपा के 24 से 48 घंटे में ब्लाक प्रमुख पद के उम्मीदवारों के घोषणा करने की उम्मीद

राहुल त्रिपाठी

बिल्हौर। ब्लाक प्रमुख पद के मतदान तिथि की घोषणा होते ही तहसील क्षेत्र के चार विकास खंडों के सभी प्रत्याशियों में हलचल बढ़ा दी है। प्रत्याशी अंदर खाने से क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए उन्हें घर से इधर-उधर करने में एड़ी-चोटी का जोर लगाए हैं। शिवराजपुर के कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों को देररात तक कन्नौज की ओर लक्जरी गाड़ियों से जाता देखा गया, जबकि चौबेपुर में यहीं स्थित रही। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मोबाइल को भी उम्मीदवारों ने अपने कब्जे में लेकर अपने ही मोबइल से परिजनों से बातचीत करा रहे हैं, ऐसे में सपा और भाजपा में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद बनी हुई है और बसपा को अभी तक कोई भी प्रत्याशी कूदकर मैदान में नहीं आया है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ब्लाक प्रमुख पद के मतदान की तारीख 10 जुुलाई नियत कर दी गई है। जिसके बाद तहसील क्षेत्र के चौबेपुर, शिवराजपुर, ककवन और बिल्हौर के कुल 244 क्षेत्र पंचायतों में खलबली मचा दी है। सर्वाधिक कांटे की टक्कर 61 क्षेत्र पंचायत सदस्यों वाले ब्लाक शिवराजपुर में हैं, अभी सपा और भाजपा दोनों ने इस ब्लाक से अपने उम्मीदवार को घोषित नहीं किया है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां वैसे तो अभी तक भाजपा से तीन प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन एक प्रत्याशी के बाबा अंदर खाने से एक गैर दल में टिकट की जुगाड़ में लगे हैं। वहीं ककवन में सपा ने क्षेत्र पंचायत सदस्य किरन लता यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया हैं जबकि भाजपा के ककवन तृतीय से विजयी एक बीडीसी के टिकट देने की चर्चाएं तेज हैं। इसी तरह बिल्हौर में असली-नकली भाजपाइयों में आपसी द्वंद ब्लाक प्रमुख कुर्सी के लिए जारी है। बिल्हौर में सर्वाधिक उत्तरीपुरा निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोज कुमारी और बीबीपुर की मनोरम कठेरिया का पलड़ा भारी बताया गया है। जबकि सपा ने औरंगपुर सांभी ‌द्वितीय से विजयी महिला बीडीसी नीरू को अपना उम्मीदवार बनाया है। उधर चौबेपुर में एकबार फिर से बिठूर के एक ‌पूर्व विधायक अपने भतीजे को ब्लाक प्रमुख की कुर्सी दिलाने के लिए सपा से टिकट दिलाकर चुनाव मैदान में हैं। सपा ने इसबार भी अनुभव शुक्ला को अपना ब्लाक प्रमुख उम्मीदवार बनाया है। लेकिन भाजपा द्वारा अभी अपने प्रत्याशी के चेहरे से पर्दा नहीं उठाया है। चौबेपुर में एक पुराने भाजपाई और एक गैर दल से होकर नया चोला पहनकर आए धनाड्य उद्यमी के मध्य टिकट को लेकर चर्चाएं हैं।

--------------------------------------------------

Block Pramukh Bilhaur Anil Katiyar

Block Pramukh Shivrajpur Rajesh Kori

Block Pramukh Chaubepur Anubhav Shukla

Block Pramukh Kakwan Nirmla DiwakarW/oKamlesh Diwakar

 

वर्ष 2017 से 2021 तक के ब्लाक बीडीसी पद वर्तमान आरक्षण स्थित राजनैतिक स्थित व निवर्तमान ब्लाक प्रमुख

बिल्हौर 86 एससी महिला सपा के अनिल कटियार

चौबेपुर 70 अनारक्षित सपा के अनुभव शुक्ला

शिवराजपुर 61 अनारक्षित सपा के राजेश कोरी

ककवन 32 ओबीसी ‌महिला बसपा की निर्मला दिवाकर

------------------------------------------------------

 शिवराजपुर-चौबेपुर के बीडीसी सदस्यों की बल्ले-बल्ले

बिल्हौर। तहसील क्षेत्र के शिवराजपुर और चौबेपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सर्वाधिक पूछ इस समय है, ब्लाक प्रमुख पद की सीट अना‌र‌क्षित होने के कारण जितने भी उम्मीदवार हैं वह बीडीसी सदस्यों को मुंह-मांगी सौगात लक्जरी गाड़ियों से उनके घर पहुंचकर दे रहे हैं। टीवी-कूलर-मोबाइल या फिर दक्षिणा सब बीडीसी सदस्यों को मिल रहा है। सूत्रों की माने तो बीडीसी सदस्यों को राजनैतिक हैसियत के मुताबिक यहां एक लाख से 4 लाख रुपये तक का नजराना दिया जा रहा है। वहीं ककवन में 20 से 40 हजार और बिल्हौर में भी कमोवेश यहीं स्थित है।

-----------------------------------------------------

क्रास वोटिंग करने वाले सदस्यों से सपा समर्थक नाराज

बिल्हौर। शनिवार को आए जिला पंचायत अध्यक्ष के नतीजों के बाद सपा समर्थकों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। बिल्हौर, शिवराजपुर, ककवन और चौबेपुर के कई समर्थक पदाधिकारी लगातार पार्टी समर्थन से जिला पंचायत सदस्य बने प्रत्याशियों के भाजपा उम्मीदवार स्वप्निल वरुण के पक्ष में मतदान से बेहद खफा दिखे। सोशल मीडिया पर कई सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों की फोटो-नाम के साथ उन्हें पार्टी जनों ने जमकर खरी-खोटी भी सुनाई। क्षेत्रीय सपा समर्थकों ने पार्टी समर्थन से जीते ऐसे जिला पंचायत सदस्यों को तत्काल पार्टी से निकालने की अपील भी की है। उधर तहसील क्षेत्र के 11 जिला पंचायतों में से 6 सपा समर्थ‌ित जिला पंचायत सदस्य लोगों के गुस्से को भांपते हुए देररात तक अपने घर नहीं पहुंचे थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाजपा कानपुर ग्रामीण कार्यकारणी काे लेकर एड़ी चोटी का दावेदार लगाए जोर

भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद के लिए 21 ने दिया आवेदन

पति मौत के बाद रिचा और खुशी ने बिकरू गांव से बनाईं दूरियां