संदेश

पति मौत के बाद रिचा और खुशी ने बिकरू गांव से बनाईं दूरियां

- ​बिकरू कांड के बाद अब विकास दुबे और अमर दुबे की पत्नी आमने सामने संवाद न्यूज एजेंसी बिल्हौर। चौबेपुर थाना क्षेत्र का बिकरू गांव 2 जुलाई 2020 की रात चर्चा में बना हुआ है। अब बिकरू कांड का मुख्य आरोपी कुख्यात विकास दुबे का पारिवारिक भतीजा अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे सपा से बढ़ती नजदीकिया के कारण सु​र्खियों हैं, जिसके बाद विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने खुशी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं बिकरू कांड के बाद कभी भी दोनों को बिकरू गांव में नहीं देखा गया है, लेकिन उक्त दोनों किसी न किसी माध्यम से बिकरू के अपने करीबियों से लगातार जुड़ी हैं। बीते दिनों खुशी दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने सपा मु​खिया अ​खिलेश यादव द्वारा मां गायत्री तिवारी के इलाज का संर्पूण खर्च उठाने को लेकर शुक्रिया अदा किया था। जिसके बाद से खुशी दुबे और उनकी मां की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसमें कई सपा नेता उनके इर्द गिर्द नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद राजनैतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हैं। वहीं बिकरू कांड के बाद से खुशी दुबे कई माह तक अपनी मां के संग चौबेपुर थ...

भाजपा कानपुर ग्रामीण कार्यकारणी काे लेकर एड़ी चोटी का दावेदार लगाए जोर

चित्र
- प्रदेश पदा​धिाकारियों ने चयन कर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी, बैठकों के दौर जारी  - बिल्हौर, बिठूर और घाटमपुर से चुनी जानी है नई कार्यकारणी  राहुल त्रिपाठी  बिल्हौर। तीन विधानसभाओं में फैली भाजपा कानपुर ग्रामीण की नई कार्यकारणी को लेकर जहां प्रदेशस्तरीय नेताओं द्वारा पर्यवेक्षक व समन्वय समिति के नामों की घोषणा कर दी हैं, वहीं अब बिल्हौर, घाटमपुर और बिठूर में पदा​धिकारियों के चयन को लेकर ऊपर से नीचे तक की जोर आजमाइश और रस्साकसी में आरंभ हो गई है। अपने-अपने पदा​धिकारियों का संगठन में फिट करने के ​लिए होली पर्व के मद्देनजर जमकर आदर-सम्मान और मिष्ठान दौर जारी हैं। सूत्र बताते हैं आने वाले 15 दिनों में ही नई कार्यकारणी के घोषणा हो जाएगी। आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अभी से पुरजोर तैयारियां जारी कर दी हैं। इसबार भाजपा कानपुर ग्रामीण में 90 पदा​धिकारियों का चयन कार्यकारणी के लिए किया जाना है, इसमें 21 पदा​धिकारी ओर 69 सदस्यों का मनोनयन होना है। 3 विधानसभाओं में फैले क्षेत्र में अध्यक्ष का निर्वाचन पूर्व विधायक उपेंद्र पासवान के रूप में पहले हाे चुका है, जबकि 8...

विकास के लिए नहीं वर्चस्व के लिए लड़ रहा बिल्हौर

राहुल त्रिपाठी वैसे तो बिल्हौर में आज की सबसे बड़ी खबर चौबेपुर के एक ढाबा पर संर​क्षित खनन माफियाओं के टकराने की है, लेकिन विधानसभा-पंचायत चुनावों में अभी समय है, लेकिन गांव-गांव, क्षेत्र-क्षेत्र नए-नए उम्मीदवार चुनावी मैदान में दम भर रहे हैं। एक दल के कई प्रत्या​शियों ने प्रचार-प्रसार भी आरंभ कर शंखनाद का भी ऐलान किया है। ठीक भी है कई राजनैतिक दलों के पुरोधाओं के चरण-वंदन, गाड़ी खर्चा-चर्चा, मिठाई-उपहार और सैर-सपाटा की जिम्मेदारी ऐसे ही उम्मीदवार के कंधों पर जो है। जिस बिल्हौर में विकास के लिए सक्रिय रहने की उम्मीद है वहीं आज वर्चस्व के लिए झगड़ रहा है। सफेद कपड़ों में मोटी-मोटी सोने के आभूषणों से सुशो​भित, लक्जरी गाड़ियों पर सवार ऐसे लोग इलाकाई छवि को बट्टा लगा रहे हैं। देश ने तो दुनिया में चौथे नंबर की आ​र्थिक व्यवस्था बनकर नाम रोशन किया है, लेकिन बिल्हौर विधानसभा अभी भी बस स्टेशन, गढ्ढादार सड़क, जूझती-पिसती ​शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था, दू​​​षित होती गंगा, सिकुड़ती ईशन नदी, ककवन जैसे अविकसित इलाकों गिरफ्त में हैं। किसान की आय दोगुनी होने के नाम पर खाद की मारा-मारी झेल रहे हैं, समित...

जिलाध्यक्ष : बिल्हौर के दावेदारों को घाटमपुर के दावेदार दे रहे टक्कर

चित्र
राहुल त्रिपाठी मोदी-योगी के नाम से नेतागीरी कर रहे भाजपा सदस्य, सक्रिय सदस्य, मंडल अध्यक्ष, प्रतिनि​धि के बाद अब जिलाध्यक्ष के मनोनयन के लिए खोजबीन में जुटी है, इलाके में मुंह से मेहनत कर पालीटिकल नेता अपना-अपना दम भर रहे हैं, लेकिन पक्के सूत्र बताते कि जिलाध्यक्ष के रिपीट होने की उम्मीद काफी कम हैं, लेकिन दांव पेंच से इंकार नहीं किया जा सकता। उधर पुराने जिलाध्यक्षों पर गौर करें तो जाति-बिरादरी और पकड़ का दबदबा रहा, लेकिन संगठन के निचले पायदान के समर्थकों की बात ऊपर तक पहुंचाने में और उनकी इच्छा समझने में अभी तक किसी भी जिलाध्यक्ष का पूरी सफलता नहीं मिली, नतीजतन विधानसभा चुनाव में रिकार्ड मत हासिल करने वाली भाजपा लोकसभा में जीती तो, लेकिन धक्कों के साथ। वैसे गैर विवादित और यस मैन चाहे वह जमीन से जुड़ा हो या न हो ऐसे आवेदक को अध्यक्ष का ताज मिलना लगभग तय माना जा रहा है। जिलाध्यक्ष पद के लिए जिन 21 लोगों ने आवेदन किया उस सूची के अनुसार ब्राम्हण 7, ठाकुर 2, कटियार 2, यादव 1, दलित 1, पाल 2, गुप्ता 2, कुशवाहा 1 कई दावेदारों की जाति की ​स्थित स्पष्ट नहीं हो सकी। किसी भी मु​स्लिम धर्म के भा...

भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद के लिए 21 ने दिया आवेदन

चित्र
वर्तमान-निर्वतमान जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के 19 अन्य अध्यक्ष बनने के इच्छुक शिवराजपुर की गीता गुप्ता एकमात्र महिला भी जिलाध्यक्ष पद के लिए भरा पर्चा राहुल त्रिपाठी  बिल्हौर। भाजपा कानपुर ग्रामीण जिला जो बिल्हौर, बिठूर और घाटमपुर विधानसभाओं, 16 मंडलों तक विस्तारित हैं के अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को कानपुर स्थित पार्टी क्षेत्र के एक महिला सहित कुल 21 लोगों ने अपना नामांकन कराया। इन 21 आवेदकों में एक वर्तमान व एक निवर्तमान जिलाध्यक्ष भी शामिल है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह से ही बिल्हौर विधानसभा के कई दावेदार दल-बल और गाड़ियों के काफिलों संग जिलाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के लिए कानपुर को कूच कर गए। सुबह से ही दावेदारों के समर्थक कुर्ता-पैजामा और नारेबाजी करते हुए निकले। भाजपा के अंशुल कुमार ने बताय कि भाजपा कानपुर ग्रामीण के वर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश कुशवाहा व निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला सहित पूर्व उपाध्यक्ष जय प्रकाश कटियार, जिला पंचायत सदस्य अश्वनी गोपाल दीक्षित, सतेंद्र दुबे, पवन प्रताप सिंह, वेदव्रत सचान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ...