संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पति मौत के बाद रिचा और खुशी ने बिकरू गांव से बनाईं दूरियां

- ​बिकरू कांड के बाद अब विकास दुबे और अमर दुबे की पत्नी आमने सामने संवाद न्यूज एजेंसी बिल्हौर। चौबेपुर थाना क्षेत्र का बिकरू गांव 2 जुलाई 2020 की रात चर्चा में बना हुआ है। अब बिकरू कांड का मुख्य आरोपी कुख्यात विकास दुबे का पारिवारिक भतीजा अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे सपा से बढ़ती नजदीकिया के कारण सु​र्खियों हैं, जिसके बाद विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने खुशी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं बिकरू कांड के बाद कभी भी दोनों को बिकरू गांव में नहीं देखा गया है, लेकिन उक्त दोनों किसी न किसी माध्यम से बिकरू के अपने करीबियों से लगातार जुड़ी हैं। बीते दिनों खुशी दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने सपा मु​खिया अ​खिलेश यादव द्वारा मां गायत्री तिवारी के इलाज का संर्पूण खर्च उठाने को लेकर शुक्रिया अदा किया था। जिसके बाद से खुशी दुबे और उनकी मां की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसमें कई सपा नेता उनके इर्द गिर्द नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद राजनैतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हैं। वहीं बिकरू कांड के बाद से खुशी दुबे कई माह तक अपनी मां के संग चौबेपुर थ...

भाजपा कानपुर ग्रामीण कार्यकारणी काे लेकर एड़ी चोटी का दावेदार लगाए जोर

चित्र
- प्रदेश पदा​धिाकारियों ने चयन कर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी, बैठकों के दौर जारी  - बिल्हौर, बिठूर और घाटमपुर से चुनी जानी है नई कार्यकारणी  राहुल त्रिपाठी  बिल्हौर। तीन विधानसभाओं में फैली भाजपा कानपुर ग्रामीण की नई कार्यकारणी को लेकर जहां प्रदेशस्तरीय नेताओं द्वारा पर्यवेक्षक व समन्वय समिति के नामों की घोषणा कर दी हैं, वहीं अब बिल्हौर, घाटमपुर और बिठूर में पदा​धिकारियों के चयन को लेकर ऊपर से नीचे तक की जोर आजमाइश और रस्साकसी में आरंभ हो गई है। अपने-अपने पदा​धिकारियों का संगठन में फिट करने के ​लिए होली पर्व के मद्देनजर जमकर आदर-सम्मान और मिष्ठान दौर जारी हैं। सूत्र बताते हैं आने वाले 15 दिनों में ही नई कार्यकारणी के घोषणा हो जाएगी। आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अभी से पुरजोर तैयारियां जारी कर दी हैं। इसबार भाजपा कानपुर ग्रामीण में 90 पदा​धिकारियों का चयन कार्यकारणी के लिए किया जाना है, इसमें 21 पदा​धिकारी ओर 69 सदस्यों का मनोनयन होना है। 3 विधानसभाओं में फैले क्षेत्र में अध्यक्ष का निर्वाचन पूर्व विधायक उपेंद्र पासवान के रूप में पहले हाे चुका है, जबकि 8...