जिलाध्यक्ष : बिल्हौर के दावेदारों को घाटमपुर के दावेदार दे रहे टक्कर
राहुल त्रिपाठी मोदी-योगी के नाम से नेतागीरी कर रहे भाजपा सदस्य, सक्रिय सदस्य, मंडल अध्यक्ष, प्रतिनिधि के बाद अब जिलाध्यक्ष के मनोनयन के लिए खोजबीन में जुटी है, इलाके में मुंह से मेहनत कर पालीटिकल नेता अपना-अपना दम भर रहे हैं, लेकिन पक्के सूत्र बताते कि जिलाध्यक्ष के रिपीट होने की उम्मीद काफी कम हैं, लेकिन दांव पेंच से इंकार नहीं किया जा सकता। उधर पुराने जिलाध्यक्षों पर गौर करें तो जाति-बिरादरी और पकड़ का दबदबा रहा, लेकिन संगठन के निचले पायदान के समर्थकों की बात ऊपर तक पहुंचाने में और उनकी इच्छा समझने में अभी तक किसी भी जिलाध्यक्ष का पूरी सफलता नहीं मिली, नतीजतन विधानसभा चुनाव में रिकार्ड मत हासिल करने वाली भाजपा लोकसभा में जीती तो, लेकिन धक्कों के साथ। वैसे गैर विवादित और यस मैन चाहे वह जमीन से जुड़ा हो या न हो ऐसे आवेदक को अध्यक्ष का ताज मिलना लगभग तय माना जा रहा है। जिलाध्यक्ष पद के लिए जिन 21 लोगों ने आवेदन किया उस सूची के अनुसार ब्राम्हण 7, ठाकुर 2, कटियार 2, यादव 1, दलित 1, पाल 2, गुप्ता 2, कुशवाहा 1 कई दावेदारों की जाति की स्थित स्पष्ट नहीं हो सकी। किसी भी मुस्लिम धर्म के भा...