बिल्हौर विधानसभा से बीजेपी के अशोक रावत को मिले १,३०१८१ मत
राहुल त्रिपाठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंधी में बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के वोटरों ने जमकर भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार रावत को वोट दिए। जबकि गठन प्रत्याशी नीलू सत्यार्थी को भी स्थानीय वोटरों ने खूब पसंद किया। बिल्हौर विधानसभा में पांच साल तक मंत्री रहीं अरुणा कोरी को बिल्हौर के वोटरों ने मात्र ६७७ वोट ही दिए। उधर क ांग्रेसी की मंजरी रही का भी क्षेत्र में कोई विशेष जनादेश नहीं दिखा। गुरुवार को ३२ मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र की हुई मतगणना में कुल २,३३०५३ मतों की गिनती गल्लामंडी कानपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बीच हुई। बिल्हौर में गठबंधन की नीलू सत्यार्थी को ८८,२४७ मत मिले कांगे्रस की मंजरी को ८,५७५ तो प्रसपा अरुणा कोरी को मात्र ६७७ वोट मिले बिल्हौर क्षेत्र की मतगणना में सर्वाधिक मत बीजेपी के अशोक कुमार रावत को १,३०,१८१ मिले। जबकि ८८,२४७ मत पाकर बसपा-सपा गठबंधन की प्रत्याशी नीलू सत्यार्थी दूसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह कांग्रेस की मंजरी राही को बिल्हौर के ८,५७५ मतदाताओं ने ही पसंद किया जबकि पांच साल तक बिल्हौर से गहरा न...