संदेश

जुलाई, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दक्षिणा के दम से क्रास वोटिंग दिलाएगी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी

चित्र
 दक्षिणा के दम से क्रास वोटिंग दिलाएगी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी राहुल त्रिपाठी   होने वाले मतदान में 11 सपा, 9 भाजपा, 5 बसपा, 1 निषाद पार्टी व 5 निर्दल देंगे वोट  पेम से सपा के राजू दिवाकर और गिरसी से भाजपा की स्वप्निल वरुण अध्यक्ष पद की उम्मीदवार बिल्हौर। कानपुर नगर जनपद का जिला पंचायत अध्यक्ष बनने की दौड़ में अब सपा और भाजपा ने अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतार दिए हैं, जबकि बसपा ने चुनाव से किनारा कर लिया है। ऐसे में दाम-दम का रुतबा उम्मीदवारों को कुर्सी दिलाने में महती भूमिका निभाएगा। जिला पंचातय के चुनाव में जहां सबसे बड़े दल के रूप में सपा ने 11 सीटे पाईं थी, वहीं भाजपा ने 9, बसपा ने 5, निषाद पार्टी ने एक और 5 निर्दल प्रत्याश‌ियों ने जीत हासिल की थी। नतीजे आनेके ठीक दो माह बाद 3 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए शिष्टाचार, सम्मान और सेटिंग के कई दौर के बाद सपा और भाजपा के उम्मीदवार कुर्सी पाने का दम भर रहे हैं। कानपुर नगर जनपद की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर चाहे जो भी उम्मीदवार आसीन हो उसे परंपरागत ढंग से सदस्यों को दी जाने वाल...

आरक्षण के ब्रेकर ने बिल्हौर से झिटक गया जिला पंचायत का ताज

चित्र
  आरक्षण नीति ने‌ बिल्हौर से छीन लिया जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज  बीते दस वर्षों से बिल्हौर के राधन से जीते जिला पंचायत सदस्य चुना गया अध्यक्ष  बिल्हौर के बेर्राखानपुर और बकोठी से अब तक हो चुके 4 जिला पंचायत अध्यक्ष राहुल त्रिपाठी बिल्हौर। जिला मुख्यालय से दूरी और आरक्षण नीति बिल्हौर की करीब 6 लाख आबादी के लिए कई प्रकार की बाधा बनता जा रहा है। परिसीमन के बाद बिल्हौर लोकसभा का ‌‌अस्तिव समाप्त चुका है, निर्वाचन क्षेत्र मिश्रिख सुरक्षित सीट से जोड़े जाने से इलाके के करीब 4 लाख लोग सिर्फ वोटर बनकर ही रह गए है। बिल्हौर विधानसभा सीट भी आरक्षित होने के चलते बीते कई एसेंबली चुनावों में बाहरी प्रत्याशी ही क्षेत्रीय जनता को चुनने की मजबूरी रहती है। यहीं कारण है कि चार ब्लाकों ककवन, शिवराजपुर, चौबेपुर और बिल्हौर में बटा इलाके में स्थानीय राजनीति पूरी तरह समाप्त सी हो गई। बीते कुछ वर्षों स्थानीय राजनीति में सक्रिय लोग जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर दमखम से लड़ते रहे और जीते भी। अभी तक बिल्हौर ने कानपुर नगर को चार जिला पंचायत अध्यक्ष दिए हैं सबसे पहले बिल्हौर बेर्राखानपुर गांव...

ब्लाक प्रमुख पद पर बिल्हौर, चौबेपुर, शिवराजपुर और ककवन में सपा का परचम

चित्र
  सपा ने ब्लाक प्रमुख के उम्मीदवारों के चेहरे से पर्दा उठाए, भाजपा के बाकी सपा ने ककवन, बिल्हौर और चौबेपुर से ब्लाक प्रमुख उम्मीदवारों की कर दी है घोषणा भाजपा के 24 से 48 घंटे में ब्लाक प्रमुख पद के उम्मीदवारों के घोषणा करने की उम्मीद राहुल त्रिपाठी बिल्हौर। ब्लाक प्रमुख पद के मतदान तिथि की घोषणा होते ही तहसील क्षेत्र के चार विकास खंडों के सभी प्रत्याशियों में हलचल बढ़ा दी है। प्रत्याशी अंदर खाने से क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए उन्हें घर से इधर-उधर करने में एड़ी-चोटी का जोर लगाए हैं। शिवराजपुर के कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों को देररात तक कन्नौज की ओर लक्जरी गाड़ियों से जाता देखा गया, जबकि चौबेपुर में यहीं स्थित रही। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मोबाइल को भी उम्मीदवारों ने अपने कब्जे में लेकर अपने ही मोबइल से परिजनों से बातचीत करा रहे हैं, ऐसे में सपा और भाजपा में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद बनी हुई है और बसपा को अभी तक कोई भी प्रत्याशी कूदकर मैदान में नहीं आया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ब्लाक प्रमुख पद के मतदान की तारीख 10 जुुलाई नियत कर दी गई है।...